छत्तीसगढ़

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

– निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

– लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, सेतु एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा

          मोहला, । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न निर्माण विभागों द्वारा संचालित निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सेतु विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा  तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सभी स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
         कलेक्टर प्रजापति ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए औंधी, मोहला एवं चिल्हाटी में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन, मोहला सर्किट हाउस सहित अन्य भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
        सेतु विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में निर्माणाधीन पुल-पुलियों एवं अन्य सेतु परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने, कार्यों की सतत निगरानी रखने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
         कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की समीक्षा करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर पर स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, समय-समय पर सत्यापन एवं मूल्यांकन सुनिश्चित करने तथा सभी विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने निर्माणाधीन नहरों, जलाशयों तथा सीसी लाइनिंग सहित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

3 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

3 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

3 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago