– निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
– लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, सेतु एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा
मोहला, । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न निर्माण विभागों द्वारा संचालित निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सेतु विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सभी स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर प्रजापति ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए औंधी, मोहला एवं चिल्हाटी में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन, मोहला सर्किट हाउस सहित अन्य भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सेतु विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले में निर्माणाधीन पुल-पुलियों एवं अन्य सेतु परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी सड़क निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने, कार्यों की सतत निगरानी रखने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की समीक्षा करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर पर स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, समय-समय पर सत्यापन एवं मूल्यांकन सुनिश्चित करने तथा सभी विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने निर्माणाधीन नहरों, जलाशयों तथा सीसी लाइनिंग सहित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
भोपाल आपदा प्रबंधन को अधिक समावेशी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश ने…
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की…
नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल नियमों…
रायपुर मुख्य सचिवविकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ सचिवों की उच्चस्तरीय…