– अपूर्ण आवास हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने किया गया प्रेरित

मोहला । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के तीनों विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में नवाचार के रूप में कलश यात्रा एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवास हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में अपना आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की दीदियों और पूर्ण आवास हितग्राहियों द्वारा कलश यात्रा निकाली, जो पूर्ण आवास लाभार्थियों के घर से प्रारंभ होकर अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवास हितग्राहियों के घरों तक पहुंची।

यात्रा के दौरान दीपदान एवं कलश अर्पण कर अपूर्ण आवास हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया गया। जिससे निर्धारित समय में अपना आवास पूर्ण करें, ताकि वे भी प्रधानमंत्री आवास योजना के संकल्प हर परिवार को पक्का घर को साकार कर सकें।

इसे भी पढ़े : मोहला : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बनीं गंगोत्री, बिजली बिल हुआ शून्य
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…