छत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने शुरू कराई पेंशन, हितग्राही ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। सरगुजा जिले के ग्राम केसमा निवासी रमेश कुमार यादव की दिव्यांग पेंशन से जुड़ी समस्या का समयबद्ध निराकरण इसका एक प्रेरक उदाहरण है। रमेश कुमार यादव दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिलने से परेशान थे। कई प्रयासों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की।

विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया का परीक्षण कर प्रकरण का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप रमेश कुमार यादव की लंबित दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई और उन्हें पेंशन की राशि प्राप्त हो गई। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलने के साथ शासन की जनहितकारी व्यवस्था पर उनका विश्वास भी और मजबूत हुआ।

समस्या का समाधान होने पर रमेश कुमार यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज करने के बाद उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि मेरी दिव्यांग पेंशन शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर मेरी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हुई। यह व्यवस्था आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी है और समस्याओं का प्रभावी समाधान करती है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेश के नागरिकों और शासन के बीच विश्वास का सशक्त सेतु बनकर उभरी है। यह व्यवस्था पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए आमजन को समयबद्ध राहत प्रदान कर रही है।

kgnews

Recent Posts

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश…

17 minutes ago
स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

37 minutes ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

47 minutes ago
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

2 hours ago
बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने ठेकेदारों संग की बैठक, गुणवत्ता पर जोर

रायपुर  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और…

2 hours ago