मोहला : मोबाइल से कुछ ही मिनटों में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रहेंगे डिजिटल रूप में सुरक्षित

            मोहला । राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए आभा (ABHA) आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखना और जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध कराना है। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिन भी लोगों को आभा ऐप की जानकारी देकर पंजीयन में सहयोग कर रहे हैं।
         नागरिक स्वयं भी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग कर आभा आईडी बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल में आभा ऐप या आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा। दोनों ऐप भारत सरकार की नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा संचालित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं।

– ऐसे करें आभा आईडी के लिए पंजीकरण

आभा आईडी बनाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर खोलें और आभा ऐप (ABHA App) या आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप खोलकर “Create ABHA ID” या “Create Health ID” विकल्प चुनें। फिर आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करें और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि आदि की पुष्टि करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी 14 अंकों की यूनिक आभा आईडी बन जाएगी, जिसे सफल पंजीकरण के बाद डाउनलोड भी किया जा सकता है।
           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोबरागड़े ने बताया कि आभा आईडी एक 14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी जैसे जांच रिपोर्ट, उपचार का विवरण और दवाइयों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकता है। इससे किसी भी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर को मरीज की पिछली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिससे बेहतर और त्वरित उपचार संभव हो पाता है।
           कलेक्टर तुलिका प्रजापति तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोबरागड़े ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता या मितानिन से संपर्क कर आभा आईडी बनवाएं और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

46 minutes ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

1 hour ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

2 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

2 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

3 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

3 hours ago