मोहला : गोपलिनचुवा में सीईओ जिला पंचायत चंद्राकर ने किया योजनाओं का निरीक्षणगोपलिनचुवा में सीईओ जिला पंचायत चंद्राकर ने किया योजनाओं का निरीक्षण

– समय पर आवास पूर्ण करने वाले हितग्राही सम्मानित, ग्रामीणों को भूजल संरक्षण के लिए किया प्रोत्साहित

– लखपति दीदियों से मिलकर आयवर्धन गतिविधियों पर की चर्चा

          मोहला । सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत गोपलिनचुवा में गत दिवस विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
         निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राही रामचंद्र, बिंदाबाई तथा परदेसनीन सिन्हा को भेंट कर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। वहीं जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। लिंटल लेवल तक पहुंच चुके आवासों को 30 मार्च तक पूर्ण करने के लिए भी कहा गया।
        इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत निर्मित दुकानयुक्त सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। दुकान संचालित करने वाले हितग्राहियों को दुकान के नाम का नेम प्लेट लगाने तथा शौचालय परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही व्यक्तिगत शौचालय हितग्राही भागवत साहू के शौचालय का निरीक्षण कर उन्हें स्वच्छता बनाए र

खने और शौचालय के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा प्रोत्साहन राशि शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया गया।
        सीईओ जिला पंचायत चंद्राकर ने मनरेगा योजना के तहत ग्रामीणों से चर्चा करते हुए भूजल संरक्षण के लिए कुआं, तालाब और सोक पिट जैसी जल संरचनाओं के निर्माण और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान आड़ेझर क्षेत्र में निर्मित आजीविका डबरी का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने हितग्राहियों को डबरी में मछली पालन करने तथा मेड़ पर अरहर एवं अन्य उद्यानिकी फसलें लगाने की सलाह दी, जिससे आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकें।
           इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में लखपति दीदियों से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। ग्राम की मनिता के कृषि फार्म का निरीक्षण करते हुए वहां गेहूं, चना की खेती तथा मछली पालन गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने तथा गर्मी के मौसम में धान के अलावा दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा स्वच्छता, जल संरक्षण और आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपील की।

kgnews

Recent Posts

CG : शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

CG : शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ शहर में सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस…

32 seconds ago
CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

CG : गोह के शिकार और तस्करी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । जिले में वन विभाग ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ…

12 minutes ago
CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

CG : सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

रायपुर । आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह…

16 minutes ago
CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

CG : जशपुर के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग अलर्ट

ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की…

27 minutes ago
हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

हांगकांग में शपथ के बाद भोपाल लौटे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश मालवीय

  भोपाल लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय…

27 minutes ago
CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

CG : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार…

29 minutes ago