छत्तीसगढ़

मोहला : सुशासन तिहार बन रही है जीवन की  धूरी, हर किसी की आस हो रही है पूरी

– कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन और अगुवाई में हजारों ग्रामीणजन हुए लाभान्वित

– विकास खंड अंबागढ़ चौकी के छछानपहारी कलस्टर में 2048 आवेदनों हुआ समाधान, मोहला के विजयपुर में सभी पात्र 1821 आवेदन निराकृत हुए

– विभिन्न योजनाओं से अनेकों हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित

– शासन प्रशासन जनता के द्वार पहुंचकर सुशासन स्थापित कर रही है-जिला पंचायत की अध्यक्ष नम्रता सिंह

         मोहला। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार जनता के लिए खुशहाली की दस्तक लेकर आया है। एक ही मंच पर हितग्राहियों की समस्याएं और मांगों की पूर्ति की जा रही है। नागरिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं और मांगों की पूर्ति करने का कार्य किया जा रहा है। सुशासन का सूर्योदय है कि जनता की समस्याओं का निदान होने से उनके चेहरे पर चमक देखने को मिल रहा है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत विजयपुर एवं जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत छछानपाहरी में समाधान शिविर शिविर का आयोजन किया गया। विजयपुर में आयोजित समाधान शिविर में सभी पात्र 1821 आवेदकों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत  ग्राम पंचायत छछानपाहरी में आयोजित समाधान शिविर में कुल प्राप्त 2048 आवेदन निराकृत करते हुए ग्रामीणजनों को लाभान्वित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is news-22-5-1-1024x768.jpg

       मोहला के ग्राम पंचायत विजयपुर में आयोजित समाधान शिविर में 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 5 हितग्राहियों के लिए पेंशन स्वीकृत किया गया है। 6 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है। 13 कृषकों को केसीसी लोन का चेक वितरित किया गया। 16 पशुपालकों को पशुशेड स्वीकृति दी गई है। 23 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 5  हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, एक हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका एवं बैसाखी वितरित किया गया। 2 वरिष्ठ नागरिक को वय वंदन कार्ड, दो हितग्राहियों को मृत्यु प्रमाण पत्र, 2 हितग्राही को सुपोषण किट वितरित किया गया। 1 हितग्राही को मछली जल वितरित किया गया।
      इसी प्रकार जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत छछानपाहरी में आयोजित समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 3 हितग्रहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत 20 ग्रामीणों के लिए शौचालय स्वीकृति दिया गया है। मनरेगा अंतर्गत 7 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किया गया। 10 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया। सामाजिक सहायता योजना अंतर्गत 13 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रदान किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत अं.चौकी में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is news-22-6-1024x768.jpg

        समाधान शिविर में जिला पंचायत की अध्यक्ष नम्रता सिंह ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन को और अधिक जनता के द्वारा ले जाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर उनकी अनेक समस्याओं और मांगों को सुनने के साथ ही निराकरण करने की दिशा में अभिनव पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में चौहमुखी विकास हो रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत सभी वर्गों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह पहला अवसर है जब आवेदन प्राप्त होने के तत्काल बाद त्वरित गति से निराकरण करने की दिशा में प्रशासन द्वारा कार्यवाही किया जा रहा है।  उन्होंने सुशासन तिहार की प्रमुखता को रेखांकित करते हुए कहा कि पहले आमजनों को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अलग-अलग दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ता था। सुशासन तिहार जैसे अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम का संचालन होने से एक ही मंच पर अनेक प्रकार की समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर निदान कर जनता को राहत पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी विकास की गति पर निरंतर आगे बढ़ रही है। यहां सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए जनता के हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीणजन अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित विभाग के स्टॉल में जाकर आवेदन प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि जनता की कल्याण के लिए शासन द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जनता योजनाओं का लाभ लेकर अपना हितार्थ करें।

– कलेक्टर की मौजूदगी में समस्याओं का हुआ निदान, विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
   
 कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अपनी गंभीरता का परिचय देते हुए विजयपुर, छछानपहारी एवं अंबागढ़ चौकी के टाउन हॉल में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत की। कलेक्टर ने यहां पहुंच कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से उनके यहां आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान आज आयोजित शिविर विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूह को सम्मानित किया गया। कलेक्टर प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए निराकृत करना और विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों से लाभान्वित किया जाना आधिकारियों की महती जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने कहा कि आमजनों से प्राप्त सभी आवेदन महत्वपूर्ण है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री की मंशानुसार सुशासन तिहार और समाधान शिविर को सफल बनाने अधिकारियों को निर्देशित की। इस दौरान जनपद अध्यक्ष मोहला गैंदकुवर ठाकुर, जनपद पंचायत अं.चौकी अध्यक्ष पुनऊ राम फुलकावरे, उपअध्यक्ष शंकर प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य लखन कलामें, नेहरू राम रजक जनपद सदस्य कनक नागवंशी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चन्द्राकर, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत मोहला सीईओ केशवरी देवांगन, जनपद पंचायत अं.चौकी सीईओ प्रियंवदा रामटेके सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

19 minutes ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

34 minutes ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

44 minutes ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

59 minutes ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

1 hour ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

2 hours ago