छत्तीसगढ़

CG : पेट्रोलिंग टीम ने भटकी हुई मानसिक रोगी महिला को परिजनों से मिलाया …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए लगातार प्रभावी पेट्रोलिंग एवं जनसेवा संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा एक संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए भटकी हुई महिला को उसके परिजनों से मिलाया गया। थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम अमेठी क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध अवस्था में भटकते हुए मिली। पेट्रोलिंग कर रहे सहायक उप निरीक्षक रामसिंह साहू एवं आरक्षक संजय ठाकुर द्वारा महिला से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम श्रीमती दशोदा बाई नेताम, पति खिलावन नेताम, निवासी ग्राम टेकापाल, जिला बालोद बताया। महिला की मानसिक स्थिति अस्वस्थ प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा धैर्यपूर्वक एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ जानकारी एकत्र की गई। पूछताछ में पता चला कि महिला लगभग तीन दिनों से अपने घर से निकलकर भटक रही थी।

काफी पूछताछ एवं समझाइश के बाद महिला द्वारा अपने भाई हेम कुमार नेताम के पलारी में निवासरत होने की जानकारी दी गई। अर्जुनी पुलिस ने तत्काल उनसे संपर्क स्थापित कर परिजनों को सूचना दी। सूचना प्राप्त होने पर महिला के भाई हेम कुमार नेताम एवं उनके भतीजे थाना पहुंचे। पहचान एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।परिजनों ने महिला को सुरक्षित खोजकर परिवार से मिलाने हेतु अर्जुनी पुलिस एवं सउनि. रामसिंह साहू एवं आरक्षक संजय ठाकुर एवं धमतरी पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह कार्यवाही पुलिस की संवेदनशील, जनसेवा एवं मानवता के प्रति प्रतिबद्ध कार्यशैली को प्रदर्शित करती है। पुलिस अधीक्षक धमतरी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज  गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर…

9 minutes ago
20 साल बाद MP में लौटेगी सरकारी बस सेवा, केसरिया रंग की बसें दौड़ेंगी सड़कों पर

20 साल बाद MP में लौटेगी सरकारी बस सेवा, केसरिया रंग की बसें दौड़ेंगी सड़कों पर

भोपाल  सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत प्रदेश में केसरिया रंग की बसें दौड़ेंगी। बीच में…

9 minutes ago
जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर में ‘हमारे राम’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर  शक्ति भवन स्थित तरंग ओडिटोरियम शनिवार की शाम करीब सात बजे उस वक्त अफरा-तफरी…

29 minutes ago
सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

सुशासन तिहार बना लोगों की राहत का जरिया, घर के पास ही सुलझ रहीं समस्याएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की…

1 hour ago
नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल

नदियों के उद्गम स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य: मंत्री पटेल…

1 hour ago
CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

2 hours ago