मोहला : स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह हुई शामिल

– मोहला बस स्टैण्ड से छुरिया माता मंदिर परिसर तक चलाया गया सफाई अभियान, लिया गया स्वच्छता शपथ

– 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

         मोहला । स्वच्छता ही सेवा अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्यालय मोहला के बस स्टैंड से किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

        कार्यक्रम के तहत बस स्टैण्ड से छुरिया माता मंदिर परिसर तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। ज्ञात हो कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छोत्सव की थीम पर मनाया जा रहा है। वर्ष 2017 से चल रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच में बदलाव लाना और सामूहिक प्रयासों से गाँवों एवं क्षेत्रों को स्वच्छ रखना है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 25 सितम्बर 2025 को सुबह 8 बजे एक दिन, एक घंटा, एक साथ के संकल्प के साथ सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के सभी गाँवों के ग्रामीणजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान का समापन 02 अक्टूबर 2025 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में होगा।

इसे भी पढ़े :  मोहला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोहला में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

kgnews

Recent Posts

NEET Success: खेत से मेडिकल कॉलेज तक, किसान के बेटे सहित 23 छात्रों ने हासिल की सफलता

NEET Success: खेत से मेडिकल कॉलेज तक, किसान के बेटे सहित 23 छात्रों ने हासिल की सफलता

भोपाल महंगी कोचिंग के दौर में सरकारी स्कूल से मेडिकल कॉलेज (Medical college) में जाने…

38 minutes ago
नई न्याय व्यवस्था को दो साल, फिर भी वकीलों की जुबान पर नहीं चढ़ रहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं

नई न्याय व्यवस्था को दो साल, फिर भी वकीलों की जुबान पर नहीं चढ़ रहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं

इंदौर कोर्ट कचहरी में इन दिनों वकीलों और जजों के बीच एक दिलचस्प ‘कन्फ्यूजन’ चल…

49 minutes ago
महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

महाकाल मंदिर में नई व्यवस्था, अब दानदाता के सामने कैरेट मीटर से होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच

 उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने…

1 hour ago
जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

जनगणना में खुलेगी प्रॉपर्टी टैक्स चोरी की पोल, MP के 55 लाख शहरी घरों का होगा सर्वे

भोपाल  मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 केवल आबादी गिनने तक सीमित नहीं रहेगी। दरअसल इस बार…

1 hour ago
MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

MP के 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र के DR बढ़ते ही मिलेगा महंगाई राहत का लाभ, छत्तीसगढ़ की मंजूरी नहीं होगी जरूरी

भोपाल  मध्यप्रदेश के करीब 4 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है। अब केंद्र सरकार…

1 hour ago
जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

11 hours ago