मोहला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोहला में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

– आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं भारत की संकल्पना पर आधारित आयोजन

       मोहला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिला मुख्यालय मोहला स्थित बस स्टैंड परिसर में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं भारत की संकल्पना विषय पर केंद्रित रही।  जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत भारती चन्द्राकर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं आयोजन की सराहना की।


        आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का स्कूली बच्चे, युवा, स्थानीय नागरिक, वरिष्ठजन एवं महिलाओं ने अवलोकन किया। उन्हें प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी दी गई एवं प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की मासिक पत्रिका जनमन, सुशासन तिहार जिला पुस्तिका एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री एवं पंपलेट का भी वितरण किया गया। आयोजन का उद्देश्य जनसामान्य को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बनाना तथा सेवा के प्रति जागरूक करना रहा।


         छायाचित्र प्रदर्शनी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की विकसित भारत की संकल्पना, सेवा कार्यों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया था।

इसे भी पढ़े :  मोहला : जनदर्शन में विभिन्न मांगो एवं शिकायतो को लेकर पहुंचे ग्रामीण

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

CG : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली दिव्यांग पेंशन, हितग्राही के चेहरे पर लौटी मुस्कान

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग ने शुरू कराई पेंशन, हितग्राही ने…

13 minutes ago
CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

CG : कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

पटवारी प्रशिक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्था, सड़क निर्माण व कम्प्यूटर खरीद सहित दिए अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश…

17 minutes ago
CG : आत्मनिर्भर खेती की ओर मजबूत कदमरू कृषि विभाग ने सगरा और रापा के किसानों को वितरण किया निःशुल्क उन्नत बीज

CG : आत्मनिर्भर खेती की ओर मजबूत कदमरू कृषि विभाग ने सगरा और रापा के किसानों को वितरण किया निःशुल्क उन्नत बीज

एमसीबी / किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, दलहन एवं तिलहन उत्पादन को बढ़ावा…

21 minutes ago
CG : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल

CG : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल

बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावना रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद…

25 minutes ago
CG : लैण्ड बैंक की जानकारी के सत्यापन एवं पुनः सर्वेक्षण के निर्देश

CG : लैण्ड बैंक की जानकारी के सत्यापन एवं पुनः सर्वेक्षण के निर्देश

कलेक्टर बीएस उइके ने अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा गरियाबंद, कलेक्टर बीएस उइके की…

27 minutes ago
CG : लक्ष्य तय कर नियमित मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे

CG : लक्ष्य तय कर नियमित मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी: जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद…

29 minutes ago