छत्तीसगढ़

मोहला : 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ

         मोहला । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जन सामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ के तहत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी, कुष्ठ, मलेरिया जैसी बीमारियों का उन्मूलन एवं बयोवृद्ध नागरिकों की देखभाल को सुनिश्चित करना है। अभियान 7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चार चरणों में संचालित होगा। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में विकासखंड मोहला में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी ग्रामीण चिकित्सक, सहायक चिकित्सक, चिकित्सा सुपरवाइजर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, समस्त एस टी एल एस, मलेरिया सुपरवाइजर, जिला समन्वयक, मितानिन कार्यक्रम, ब्लॉक समन्वयक, मितानिन कार्यक्रम के अधिकारी-कर्मचारियों को अभियान की गतिविधियों एवं लक्ष्यों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर एस आर मंडावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एस आर कोवाची जिला नोडल अधिकारी टीवी एवं कुष्ठ कार्यक्रम, डॉ विकास राठौर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉक्टर आर आर धुर्वे बीएमओ चौकी, संतोष चंदेल एवं संदीप देवांगन उपस्थित थे। अभियान के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य है कि टीबी, कुष्ठ, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही बयोवृद्ध नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया जाना है। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो सके।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

21 minutes ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

22 minutes ago
राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…

24 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…

31 minutes ago