राजनांदगांव। शहर के बाहर पेंड्री इलाके में बीती रात को दो युवकों के बीच हुई आपसी लड़ाई चाकूबाजी की घटना में तब्दील हो गई। चाकू से हमले में एक युवक को गंभीर चोंट पहुंची है। घायल युवक को रायपुर भेजा गया। वारदात में शामिल होने के संदेह पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के रामनगर के रहने वाले आर्यन नायक का मोहल्ले के ही गौरव मेश्राम से पेंड्री स्थित शेरे पंजाब ढ़ाबा के पास बीती रात को आपसी विवाद हुआ। झगड़े के बीच आर्यन ने गौरव मेश्राम पर चाकू से वार कर दिया। छाती में गंभीर चोंट लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के पश्चात रायपुर रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई। तैश में आकर आरोपी ने युवक पर कातिलाना हमला कर दिया। लालबाग थाना प्रभारी नवरतन कश्यप ने बताया कि संदेह के आधार पर आर्यन नायक नामक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…
सीएम डॉ. यादव ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, बोले- गरीब-अन्नदाता-युवा-नारी का होगा कल्याण -…
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…