डई , 10 जून। गंडई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह एक महिला ने 3 स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंडई वार्ड क्र. 9 निवासी रूखसार खान पति रहीम खान (32 वर्ष) ने दो लडक़ी और एक लडक़े सहित तीन बच्चों को जन्म दिया है।
सुबह लगभग 4 बजे के बाद 10-10 मिनट के अंतराल में तीनों बच्चों ने जन्म लिया। एक पुत्री की वजन 2 किलो 75 ग्राम, द्वितीय बच्ची का वजह 2 किलो 300 ग्राम तथा तीसरे पुत्र का वजन 2 किलो था, जहां डिलीवरी कराने वाले स्टाफ डॉ. शबाना खान, सहायक ग्रामीण चिकित्सक पेमेश्वरी चतुर्वेदी, स्टाफ नर्स रूखमणी वैष्णव एनएम द्वारा सफलतापूर्वक तीनों बच्चों को नार्मल डिलीवरी करवाए। डॉक्टर और स्टाफ के इस मेहनत और तत्परता को लेकर नगर में सोशल मीडिया के माध्यम से खूब सराहा जा रहा है। परिजनों ने भी पूरे स्टाफ के इस मेहनत पर धन्यवाद दिया है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…