राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे का जनसम्पर्क अभियान जैसे-जैसे चुनाव की तरीखे नजदीक आती जा रही हैं वैसे-वैसे अभियान में तेजी आती जा रही हैं। श्री पांडे कल 10 अप्रैल बुधवार को खुज़्जी विधानसभा क्षेत्र के कुमर्दा मण्डल के ग्राम गुंडरदेही से अपने जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री पांडे ग्राम कांपा, कलडबरी, रतनभाठ, गोंडलवाही, बड़गाँव, उमरवाही, मरकाकसा, सीताकसा, तुर्रेगढ़, सालहे, पांगरी, चांदों, धनगाँव मुंजालकला, चिरचारीकला, बादराटोला, आतरगाँव, चिरचारीखुर्द, सोमाझीटिया, खुर्सीटिकुल, तथा आमगाँव में जनसम्पर्क करते हुए अनेक स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Home »






