राजनांदगांव| घर से हॉस्पिटल जाने निकले बाइक सवार दंपती को अज्ञात ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार सुबह 8.30 बजे सीआईटी कॉलेज चौक पर हुई।
पुलिस ने बताया कि ग्राम जंगलेसर निवासी विनोद साहू अपनी पत्नी सरोज साहू के साथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जाने बाइक पर निकले थे। दोनों सीआईटी कॉलेज चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें दुर्ग की दिशा आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सरोज साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विनोद को भी गंभीर चोटें आई हैं। इधर बाइक को टक्कर मारने वाला चालक ट्रक सहित फरार हो गया। जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…
अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…
भोपाल रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…
रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…
भोपाल राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…