अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी रहेगा निर्धारित समय
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित मैदानी चिकित्सा संस्थाओं के संचालन समय में संशोधन किया गया है। शासन के आदेशानुसार अब पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र, कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र तथा मुख्य ग्राम इकाइयों का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ जीएसएस तंवर ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार शासकीय अवकाश के दिनों में भी इन संस्थाओं का संचालन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा, ताकि पशुपालकों को आवश्यक सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। पशुधन विकास विभाग ने जिले के सभी पशुपालकों, डेयरी संचालकों, किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे पशु चिकित्सा एवं संबंधित सेवाओं का लाभ निर्धारित समयावधि में प्राप्त करें। विभाग के अंतर्गत संचालित सभी मैदानी संस्थाएं नए समयानुसार नियमित रूप से कार्य करेंगी। भोपाल मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा देने वाले करीब सात लाख…
- राज्य स्तरीय वन प्रबंधन समितियों के सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल…
मोहला , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित…
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का…
बलौदाबाजार, अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…