राजनांदगांव । नवाचारी शिक्षक एवं लेक्चरर (कॉमर्स) मो. आसिफ हिंगोरा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचारी कार्य करने पर सम्मानित होंगे। उन्हें नेशनल अवार्ड से गालिब अकादमी दिल्ली में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। कौमी उर्दू शिक्षक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभर से शिक्षकों, प्रवक्ताओं, प्रोफेसरों, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी शामिल होंगे। शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार कार्य करने वालों की जानकारी कौमी उर्दू शिक्षककर्मचारी संघ भारत के दिल्ली कार्यालयको भेजी जाती है। वेरिफिकेशन कर भारत के सभी राज्यों में 50 शिक्षक शिक्षिकाओं. प्रोफेसर्स या कर्मचारियों को नेशनल अवार्ड के लिए चुना जाता है। मो. आसिफ हिंगोरा हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्कॉलर है एवं विभिन्न आर्थिक सामाजिक मुद्दों पर कई रिसर्च किए हैं। इससे पहले नवाचारी कार्य करने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया जा चुका है।
भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…
भोपाल में गूंजेगी एशिया की पतवार 2027 एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी को लेकर मंत्री…
धार सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…