राजनांदगांव। जिले के दिव्यांगजन राज्य सरकार के खिलाफ 28 अगस्त को रायपुर में स्वाभिमान पैदल मार्च रैली निकालेंगे। रैली में राजनांदगांव जिले से 100 से ज्यादा संख्या में दिव्यांग शामिल होंगे। दिव्यांग संघ राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष हेमन दास साहू ने बताया छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने अपनी 6 सूत्रीय मांग और समस्याओं से शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। वहीं 8 अगस्त को मुख्यमंत्री से 27 अगस्त तक समाधान का आश्वासन मिला था। मांग पूरी नहीं होने के कारण 6 सूत्रीय मांगों पर 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से काली पट्टी लगाकर दिव्यांगजन स्वाभिमान पैदल मार्च निकाली जाएगी। दिव्यांगों के साथ हो रहे अत्याचार, दिव्यांग कोटे में फर्जीवाड़ा, फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने वाले डॉक्टरों के नाम उजाकर कर रायपुर के मरीन ड्राइव से मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च करेंगे। प्रमुख मांगों में फर्जी दिव्यांगों का राज्य मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता का भौतिक परीक्षण कर फर्जी दिव्यांग शासकीय कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग शामिल है। दिव्यांगों को प्रतिमाह 5 हजार रुपए मासिक पेंशन एवं बीपीएल की बाध्यता खत्म करने, वहीं 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की अविवाहित एवं विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना में शामिल करने, दिव्यांगों के लिए विशेष भर्ती अभियान चला कर भर्ती निकालने की मांग शामिल है। शासकीय दिव्यांग कर्मियों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग है।
कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…
एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…
12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…
31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…
कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं, रेबीज के…