राजनांदगांव | सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पार्रीनाला दरगाह में आयोजित पांच दिवसीय उर्स कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी शर्मा ने कर्मियों की कर्तव्य परायणता की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना ही पुलिस की असली शक्ति है। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि एसपी ने जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी कीर्तन राठौर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मान पाकर गौरवान्वित पुलिसकर्मियों ने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसेवा का संकल्प लिया।
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…