बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब भट्टी से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब भट्टी में तैनात गार्ड ने सबसे पहले पेड़ के नीचे युवक को अचेत अवस्था में देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान 34 वर्षीय बिसेलाल भुआर्य, निवासी ग्राम भीमपुरी के रूप में की गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत किन कारणों से हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
राजनांदगांव. जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थमने के कारण खेती-किसानी की रफ्तार प्रभावित…
ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम :…
सहकारिता विभाग में 613 पदोन्नति भोपाल सहकारिता विभाग में पदोन्नति नियम 2025 के तहत 15…
छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार छत्तीसगढ़ भारत…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण और जिला अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से…
कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान…