राजनांदगांव , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के उद्देश्य से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर और राजनांदगांव स्थित मां पाताल भैरवी मंदिर परिसर पहुंचकर श्रद्धालुओं, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्हें प्लास्टिक के उपयोग के नुकसान बताए।

परिषद के कार्यकर्ताओं नें श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे पूजन सामग्री, प्रसाद एवं अन्य वस्तुओं के लिए प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें और इसके स्थान पर कपड़े अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं। दुकानदारों से भी विशेष रूप से अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और ग्राहकों को वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराएं। अभियान के अंतर्गत विशेष पहल के रूप में श्रद्धालुओं को निशुल्क कपड़े के थैलों का वितरण किया। जिससे वे तत्काल प्लास्टिक के उपयोग से बच सकें।

श्रद्धालुओं का सकारात्मक प्रतिसाद मिला इस पहल को श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा सकारात्मक प्रतिसाद मिला और कई लोगों ने भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी लिया। अभियान के दौरान विभाग छात्रा प्रमुख पूर्वा समर्थ, नगर सह मंत्री भूपेंद्र पाल, नगर महाविद्यालय प्रमुख जीत शर्मा, नगर एसएफडी प्रमुख कुलदीप पाल, चैतन्या द्विवेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंदना श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीत प्रजापति, प्रतीक गढ़वाल, सह प्रमुख वेणुका, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख युक्ता मांडवी, सह प्रमुख प्रिया, नगर सोशल मीडिया संयोजक यश श्रीवास्तव, सह प्रमुख ओजस उइके, नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव सहित अन्य आसपास के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *