CG : रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में …

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्टेट जीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में GST की टीम ने लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई है। यह कार्रवाई दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ की गई है। बताया जा रहा है कि GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर यह रेड कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में फर्जी बिल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी फिलहाल गहन जांच की जा रही है।

शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल GST विभाग की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

17 minutes ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

9 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

9 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

9 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

9 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago