राजनांदगांव : एलिमिनेटर मुकाबले में भार्गव 11 का दबदबा, आठ विकेट से जीत दर्ज की…

राजनांदगांव , कमला कॉलेज में खेला गया एलिमिनेटर मुकाबला एकतरफा हो गया। इसमें भार्गव 11 ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सोनराज ज्वेलर्स को 8 विकेट से पराजित कर अगले चरण में जाना तय कर लिया है। मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नजर आया, जहां लक्ष्य का पीछा करते हुए भार्गव 11 ने महज 8.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। शुक्रवार को शक्ति टाइटंस और ब्राम्हण योद्धा के मध्य क्वालिफायर 1 का मैच खेला जाएगा।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनराज की टीम 12 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 81 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। पहली पारी में उमेश डेकाटे ने 22 रन बनाए। कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। रुपेश मरिसा ने 21 रन बनाए। उन्होंने कुछ आक्रामक शॉट लगाए लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। इस तरह पूरी टीम 81 ही रन बना पाई। भार्गव की तरफ से नकुल सिन्हा और इमरान खान ने तीन-तीन विकेट लिए। जबकि विकास श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भार्गव 11 की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज मीनल वर्धन ने 34 रन बनाए। वहीं उनके साथ उतरे विकास श्रीवास्तव ने 16 रनों का योगदान दिया। वन डाउन आए इकबाल ने 10 गेंद में तीन छक्के लगाकर मैच को एकतरफा कर दिया। उन्होंने 23 रनों की पारी खेली। अपनी टीम को 8.3 ओवर में जीत दिला दी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच विकास रहे। जबकि इमरान खान और उमेश डेकाटे को भी पुरस्कृत किया गया। मैच के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। हर चौके छक्के और विकेट गिरने पर उत्साह दिखा।

kgnews

Recent Posts

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…

24 minutes ago
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…

35 minutes ago
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

47 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

51 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

52 minutes ago