CG : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार, तापमान में बढ़ोत्तरी …
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का तेवर बदल गया है. आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 12 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज हुई. अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, आने वाले दिनों में ऐसा ही रहने वाला है. सबसे ज्यादा तापमान गुरुवार को राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ओडिशा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं ओडिशा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से लेकर तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक तमिलनाडु से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण गर्त स्थित है. राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आसमान मुख्यता साफ रहने की संभावना जताई है. दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब महसूस हो सकता है. वहीं रात के वक्त तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…