मोहला। समाज में किसी व्यक्ति की पहचान उसके खान-पान, कपड़े और मकान से बनती है। यह तीन चीजें जीवन की नितांत आवश्यकताओं में शामिल है। इसके बिना जीवन की धारा को गति देना संभव नहीं हो पता है। जीव-जंतु हो या पशु-पक्षी या इंसान, चैन के साथ रहने के लिए एक आशियाने की आवश्यकता होती है। अपना खुद का मकान होना हर इंसान का एक सपना होता है। इसके बगैर कोई भी इंसान चैन की नींद नहीं सो पता है। ऐसे बेघर लोगों के सपनों को पंख देने का काम प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत टोहे निवासी सुंदरलाल का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना से सुंदरलाल को पक्का आवास मिला है। उनसे बात करने पर उन्होंने बताया कि उनका मकान पहले कच्चा था, जिसमें पूरे परिवारजन को बारहों महीने रहने में परेशानी होती थी। सर्व सुविधा युक्त प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने से उसके जीवन को एक नया पंख मिला है, और वह चैन की नींद सो पाता है। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने से उसके जीवन में एक नया उजियारा आया है और उसे रात में बेचौनी से गुजरना नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि वह अब कच्चे मकान के भय से मुक्त होकर चैन की नींद सोता है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
धमतरी। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जो बेहद ही हैरान कर देने वाला…
दुर्ग। जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड हुए हैं। पुरानी भिलाई…
राजनांदगांव | ममता नगर स्थित एक अनाज गोदाम से करीब साढ़े चार लाख मूल्य का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है और मौसम…
राजनांदगांव , जून की शुरुआत के साथ राजनांदगांव में गर्मी का असर अभी भी बरकरार…
राजनांदगांव | जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे…