राजनांदगांव : राहत के संकेत, बादल छाए, तापमान में गिरावट…
राजनांदगांव , जून की शुरुआत के साथ राजनांदगांव में गर्मी का असर अभी भी बरकरार है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी है और प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं।
मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम में हालांकि उमस बरकरार है। इसकी वजह से आम लोगों को गर्मी से राहत तो है लेकिन उमस से परेशानी फिलहाल जारी है।
मौसम एजेंसियों के अनुसार 3 से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि 6 जून के बाद तापमान घटकर 36 से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। कई दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत भी मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मानसून पूर्व की सामान्य गतिविधियां हैं। बादलों की बढ़ती मौजूदगी और नमी के कारण दिन में उमस बढ़ सकती है, लेकिन रात के तापमान में कुछ राहत महसूस होगी।
एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…
सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…
रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…
रायपुर। ललित जैसिंघ सदर बाजार बीजेपी मंडल प्रभारी बनाए गए है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी…
खैरागढ़. शहर के बहुचर्चित एडवर्ड चिल्ड्रन पार्क और नजूल भूमि विवाद ने अब नया मोड़…