छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कमला कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस पर क्विज, कार्यशाला व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 02 जनवरी 2026 को “भारतीय ज्ञान प्रणाली में गणित, कला और रचनात्मकता” थीम पर मैथेमैटिकल क्विज, कार्यशाला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन में गणित विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निर्मला उमरे उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने उद्बोधन में गणित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता एवं जीवन में सफलता का सशक्त आधार है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय के गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के. के. देवांगन उपस्थित रहे, जिन्होंने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन, व्यक्तित्व एवं गणित में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकारलाल श्रीवास्तव ने इंडियन नॉलेज सिस्टम तथा रामानुजन के आधुनिक गणित में योगदान को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को “ऐसे-कैसे” जैसे रोचक गणितीय खेलों के माध्यम से गणित के प्रति रुचि विकसित करने हेतु प्रेरित किया। आयोजन सचिव चन्दन साहू ने “कितने भाई कितने बहन” एवं “ लुक एंड से” जैसे रोचक उदाहरणों के माध्यम से गणित को सरल, रोचक एवं आनंददायक रूप में प्रस्तुत किया, जिससे छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मैथेमैटिकल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया, जिसमें प्रथम चरण में 130 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर टीम बनाकर द्वितीय चरण में महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में मौखिक फाइनल राउंड आयोजित किया गया, जिसमें कुल 300 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

इंटर-स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में नीरज पब्लिक स्कूल की टीम कोविद, वैभव, लकी एवं मेहर ने प्रथम, रॉयल किड्स स्कूल की टीम शौर्यम, शुभोजीत, नितिन एवं दिव्या द्वितीय, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की टीम रागिनी, गरिमा, भूमिका एवं लिखेश्वरी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया व
इंटर-कॉलेज स्तर पर कमला कॉलेज बी.एस.सी. तृतीय वर्ष की टीम मिमांसा, यामिनी, प्रिंसी एवं संध्या ने प्रथम, शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय की टीम तनिष, वासुदेव, ग्रेश्मा, चांदनी ने द्वितीय तथा कमला कॉलेज (तृतीय सेमेस्टर) की टीम दिव्या, पायल, माहेक, भूमिका ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में आर्ची बी.एस.सी. अंतिम वर्ष ने प्रथम, भारती कंवर बी.एस.सी. अंतिम वर्ष ने द्वितीय एवं दिव्या शर्मा तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्विज व पोस्टर प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार क्रमशः ₹1100 व ₹ 500 द्वितीय पुरस्कार ₹500 व ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹300 व ₹200 की राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। क्विज प्रतियोगिता की एंकरिंग नीलम द्वारा की गई, स्कोरर की भूमिका डॉ. युगेश्वरी साहू ने निभाई तथा कार्यक्रम का समापन तारा द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में नंदिनी, अमरनाथ एवं डॉ. मोना उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रोहित वर्मा, शैलजा, संवी, शीला, अर्चना, कामिनी, प्रिया, खुशबू, डॉ. लिलेंद्र सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा, वहीं धनेश कुमार पटेल का तकनीकी सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से पधारे शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली, साज-सज्जा एवं पोस्टर कार्यक्रम के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि, रचनात्मकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

5 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

5 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

6 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

6 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

6 hours ago