छत्तीसगढ़

मोहला : युवा किसान राजकुमार ने कहा धान खरीदी व्यवस्था से मजबूत हुआ किसानों का भरोसा

– छत्तीसगढ़ की पारदर्शी धान खरीदी प्रणाली से युवाओं का बढ़ रहा खेती की ओर रुझान

           मोहला। छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी, सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित धान खरीदी व्यवस्था किसानों के बीच विश्वास का मजबूत आधार बनती जा रही है। जिले के विकासखंड चौकी अंतर्गत ग्राम खोर्राटोला के युवा किसान राजकुमार इसका सशक्त उदाहरण हैं, जिन्होंने आधुनिक सोच और सरकारी व्यवस्था का लाभ उठाकर न केवल समयबद्ध रूप से धान विक्रय किया, बल्कि खेती को एक लाभकारी और सम्मानजनक व्यवसाय के रूप में स्थापित किया है।
         युवा किसान राजकुमार ने इस वर्ष ऑनलाइन माध्यम से टोकन कटवाकर आमाटोला धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय की प्रक्रिया पूरी की। उनका कहना है कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से समय की बचत हुई, पारदर्शिता बनी रही और खरीदी केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। निर्धारित तिथि पर व्यवस्थित ढंग से धान की खरीदी होने से उन्हें उचित मूल्य समय पर प्राप्त हुआ।


       धान खरीदी की प्रक्रिया को लेकर युवा किसान राजकुमार ने छत्तीसगढ़ शासन की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में की गई यह पहल न केवल भरोसेमंद है, बल्कि युवाओं को खेती से जोड़ने का मजबूत माध्यम भी बन रही है। राजकुमार का मानना है कि यदि युवा वर्ग आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग करे, तो खेती एक लाभकारी और सम्मानजनक व्यवसाय बन सकती है।
         युवा किसान राजकुमार ने अन्य युवाओं से भी आधुनिक खेती की ओर आगे आने की अपील करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी व्यवस्था किसानों को सुरक्षा और स्थिरता प्रदान कर रही है। उनकी यह सोच और सफलता आज क्षेत्र के अन्य किसानों, विशेषकर युवाओं, के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। युवा किसान राजकुमार जी का कहना है कि सही नीति, आधुनिक व्यवस्था और सकारात्मक सोच के साथ खेती भी लाभदायक बन रही है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

5 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

5 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

6 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

6 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

6 hours ago