छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, कार्यक्रम अधिकारी एवं आवास मित्र को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह उपस्थित रही। कार्यक्रम में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य जिले की दीर्घकालीन आवश्यकताओं से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आवास विहिन एवं कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आवास मित्रों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह केवल सम्मान नहीं, बल्कि भविष्य में और अधिक समर्पण एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी है। इस अवसर पर अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर  जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…

31 minutes ago
प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला…

42 minutes ago
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…

43 minutes ago
केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

केन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल …

47 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

CG : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित…

1 hour ago
CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

CG : जल जीवन मिशन के तहत पेयजल गुणवत्ता की हुई सघन जांच, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी सुरक्षित पाया गया

एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…

1 hour ago