छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर
 जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी विरोध के बीच ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच हिंसक झड़प हो गई. धरमपुर गांव में SECL के नए माइंस के लिए अधिग्रहित जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे पुलिस बल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया. इस घटना में महिला पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प
​प्रशासनिक योजना के तहत भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को पूरा करने के लिए आज सुबह भारी पुलिस बल को धरमपुर गांव भेजा गया था. गांव में पुलिस बल की भारी तैनाती से स्थिति तनावपूर्ण हो गई. ​ग्रामीणों का आरोप है कि वे पहले से ही इस भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे. सुबह तड़के अचानक भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन को उग्र रूप देते हुए पुलिस दल पर हमला कर दिया. बता दें मदननगर में माइंस के लिए सर्वे के लिए कुछ दिन पहले पहुंचे SECL के कर्मियों से भी ग्रामीणों की झड़प हुई थी। 

भगदड़ और प्रशासनिक प्रतिक्रिया
​अचानक हुए इस हमले से पुलिस बल में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाकर भागने के दौरान मची भगदड़ में कई पुलिसकर्मी जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. कई जवानों के सिर फटने और गंभीर चोटें आने की सूचना है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गया हैं और पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

घटनास्थल: धरमपुर गांव, सूरजपुर जिला

कारण: भूमि अधिग्रहण की प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध

​घायल अधिकारी: डीएसपी राजेश जोशी, नंदू रजवाड़े, सुखी चंद्र सहित 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी

वर्तमान स्थिति: घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज

Admin

Recent Posts

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

MP के मेधावी छात्रों को बड़ी राहत, मेडिकल की पढ़ाई होगी सस्ती, बढ़ेंगी सीटें भी

भोपाल डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है।…

1 hour ago
धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

2 hours ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

2 hours ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

2 hours ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

2 hours ago