राजनांदगांव : कलेक्टर ने श्री सांई बुनकर सहकारी समिति मर्यादित रेवाडीह का किया आकस्मिक निरीक्षण

– बुनकरों द्वारा किये जा रहे गणवेश वस्त्र एवं अन्य वस्त्र उत्पादों का किया अवलोकन
–  लगभग 250 बुनकर गणवेश वस्त्र एवं अन्य वस्त्रों के बुनाई का कर रहे कार्य

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रेवाडीह में संचालित श्री सांई बुनकर सहकारी समिति मर्यादित का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बुनकर कर्मशाला भवन में समिति के बुनकरों द्वारा किये जा रहे गणवेश वस्त्र एवं अन्य वस्त्र उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने बुनकरों से बुनाई संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने बुनकरों से चर्चा कर प्रतिदिन किए जाने वाले उत्पादन तथा मासिक आय सहित अन्य विषयों के संबंध में चर्चा की।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को बुनकरों ने बताया कि कर्मशाला भवन में लगभग 50 महिलाएं कार्यरत हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के शासकीय वस्त्र प्रदाय योजनांतर्गत श्री सांई बुनकर सहकारी समिति मर्यादित रेवाडीह के लगभग 250 बुनकर गणवेश वस्त्र एवं अन्य वस्त्रों के बुनाई का कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर द्वारा धागा प्रदाय कर तैयार वस्त्रों के अनुसार बुनकरों को बुनाई पारिश्रमिक एवं बुनकर समितियों को सेवा प्रभार प्रदान किया जाता है। बुनकरों ने बताया कि गांव में ही रोजगार मिलने एवं बुनाई कार्य से खुश है।

इस कार्य से अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। कलेक्टर ने बुनकरों के कार्यों की सराहना की और इसी प्रकार मन लगाकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उप संचालक हाथकरघा राजू कोल्हे, श्री सांई बुनकर समिति के अध्यक्ष चूड़ामणि देवांगन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी एवं बुनकर उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

37 minutes ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

52 minutes ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

1 hour ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

1 hour ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

2 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

2 hours ago