छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कृषक उन्नति योजना से किसानों के जीवन में आ रही समृद्धि एवं खुशहाली

– इस वर्ष धान की बिक्री से 6 लाख 70 हजार रूपए हुए प्राप्त
– किसान श्री अगनुराम साहू को वर्ष 2023-24 में धान की बिक्री से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत बोनस की राशि 2 लाख 40 हजार रूपए का हुआ लाभ
– शासन द्वारा 2 वर्ष का बकाया बोनस की राशि 60 हजार रूपए हुई प्राप्त
– अपना पक्का मकान बनायेंगे अगनुराम

राजनांदगांव। कृषक उन्नति योजना से किसानों की तकदीर बदल रही है। शासन की कृषक हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने पर किसानों के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली आ रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रवेली के किसान अगनुराम साहू को इस वर्ष धान की बिक्री से 6 लाख 70 हजार रूपए प्राप्त हुए है। वर्ष 2023-24 में धान की बिक्री से बोनस की राशि 2 लाख 40 हजार रूपए का लाभ हुआ है, वहीं 2 वर्ष के बकाया बोनस की राशि 60 हजार रूपए प्राप्त हुई है। किसान अगनुराम ने बताया कि उनके पास 15 एकड़ जमीन है। जिसमें वे धान की खेती के साथ ही अन्य फसल लेते हैं। उन्होंने बताया कि वे खेती किसानी में आधुनिक एवं नवीनतम यंत्रों एवं पद्धति को अपना रहे है। कृषि कार्य के लिए ट्रेक्टर खरीदे हैं। धान की बिक्री से प्राप्त राशि से वे अपना पक्का मकान बनायेंगे, ट्रेक्टर की किस्त भरेंगे, घरेलू खर्च के साथ ही सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगायेंगे।
किसान अगनुराम ने बताया कि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिनमें पर्रीनाला एनिकट से खेतों में सिंचाई के लिए मोटर पंप हेतु 11 हजार रूपए अनुदान प्राप्त हुआ है। घर में नल-जल योजना के तहत स्वच्छ जल मिल रहा है। उनकी बहु को शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार द्वारा एकमुश्त राशि मिलने के कारण उसका उपयोग करने में आसानी हो रही है। उन्होंने कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना किसानों के लिए मददगार है।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

6 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

7 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

7 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

7 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

7 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

7 hours ago