राजनांदगांव , गांजा तस्करी के मामले में विशेष न्यायालय ने पिता-पुत्र को दोषी माना। दोनों को तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास सुनाया। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड नहीं देने पर तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट महेश वर्मा ने बताया कि विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट डीआर देवांगन की अदालत ने सुनवाई के बाद भरत पाणिग्रही और राधेश्याम पाणिग्रही को दोषी पाया। दोनों जिला बलांगीर के रहने वाले हैं। मामला 20 सितंबर 2025 का है।
सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर पार्रीनाला के पास भरत पाणिग्रही और राधेश्याम पाणिग्रही को पकड़ा था। तलाशी में आरोपियों के बैग से 8 किलो गांजा मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपियों को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।
रायपुर: सीएम विष्णु देव साय आज पूर्वाह्न स्पीकर रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात…
जबलपुर भागदौड़ और तनावभरी जीवनशैली के बीच पर्याप्त नींद न लेना लोगों की सेहत के…
भोपाल प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए…
इंदौर देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…
एमपी ट्रांसको की 593 ईएचवी लाइनों ने बनाया चार वर्षों से बिना ब्रेकडाउन के बिजली…
उमरिया जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…