छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : गांव चलो बूथ चलो अभियान की बैठक बूथ क्रमांक 55 में सम्पन्न हुई

राजनांदगांव बसंतपुर वार्ड नंबर 46 बूथ क्रमांक 55 हनुमान मंदिर परिसर में गांव चलो बूथ चलो अभियान की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कमल सोनी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में देशव्यापी गांव चलो बूथ चलो अभियान का शुभारंभ 4 फरवरी से 11 फरवरी तक के चलाएं जाना है। इस महत्वपूर्ण अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव इस अभियान के प्रदेश संयोजक पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित सभी प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद गण विधायक गण निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यह अभियान में शामिल होंगे। इस अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के 20 हजार गांवों तक जाना है।

श्री सोनी ने आगे कहा कि राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल व गांव चलो बूथ चलो अभियान के जिला संयोजक रविंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। जिसमें भाजपा के नेता व कार्यकर्ता गांव चलो अभियान बूथ चलो अभियान गांव गांव तक जाएंगे। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र के वार्डों के बूथ में जाकर कार्यकर्ता व आम लोगों से मिलकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुचाना है। श्री सोनी ने इस अभियान की बैठक में उपस्थित बूथ के नागरिकों को गांव चलो बूथ चलो अभियान का हैंड बिल, पत्रक और कैलेंडर वितरण किया एवं आम नागरिकों को इस महत्वपूर्ण अभियान की जानकारी दी तथा भाजपा के केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को अवगत कराया। उन्होंने अभियान के माध्यम से संपर्क व संवाद भी किया।उक्त बैठक में प्रमुख रूप से कमल सोनी के साथ पूर्व पार्षद हेमंत शेखर यादव, बूथ अध्यक्ष हेमंत दास बघेल, श्रीमती गीता साहू, शिवकुमार साहू, प्रवीण यादव, रामेश्वर यादव, विजय उईके, पुनाराम यादव, श्रीमती सुनीता क्षत्रिय, रामेश्वरी क्षत्रिय, सुनीता मरकाम, सुमित्रा, निर्मला बाई साहू, निकिता बाई साहू, सुमन यादव, सरोज यादव, फिरतीन बाई यादव, सरोज यादव, सतरूपा यादव, मंगलीन यादव, कविता यादव, लीला बाई यादव आदि बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक  उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति

रायपुर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित 'चिरायु' दल दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों…

20 minutes ago
सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के…

20 minutes ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

रायपुर  लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर…

40 minutes ago
मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि…

45 minutes ago
नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं प्रदेश के राजनीतिक समीकरण

भोपाल दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। आर्थिक अनियमितता के मामले में कांग्रेस…

50 minutes ago
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में महारुद्र यंत्र फिर हुआ काला, जांच की मांग तेज

मंदसौर भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर गर्भगृह में लगा चांदी का महारुद्र यंत्र बार-बार काला हो…

55 minutes ago