छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : गायत्री टैलेन्ट सर्च 2025 का भव्य आयोजन (मेगा फाइनल आगामी 13 अप्रैल को)

राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में 29 मार्च दिन शनिवार को गायत्री टैलेन्ट सर्च 2025 का भव्य आयोजन किया गया।
दो समूह में आयोजित यह प्रतियोगिता जिले के सभी विद्यार्थियों के लिए रखी गई थी, जिसमें प्राम समूह में 7 से 12 वर्ष एवं द्वितीय समूह में 13 से 18 वर्ष के बच्चों हेतु यह प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता में फैंसी ड्रेस, डांस, गायन, वादन, ड्रार्इंग, योगा एवं खेल जैसी महत्वपूर्ण विद्या शामिल हैं। इसमें विद्यालय के विभिन्न प्रतिभावान विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं अन्य प्रतिभागी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
उक्त आयोजन का उद्देश्य बताते हुए शाला की प्राचार्य शैलजा नायर ने कहा कि यह प्रतियोगिता नगर के विभिन्न प्रतिभावान बच्चों को मंच प्रदान कर उनमें छिपी प्रतिभाओं को निखाकर उन्हें आगे लाकर उनके व्यक्तित्व को और भी बेहतर बनाना हमारा उद्देश्य है।
इसमें विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान कर उनके सुनहरे भविष्य हेतु मार्गदर्शन एवं अवसर प्रदान किया जाएगा। जिसके प्रथम चरण में आज का यह शुभारंभ शानदार रहा। इन नन्हें कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। तालियों की बौछारों से सभागार आच्छादित रहा। एक से बढ़कर एक प्रस्तुती, आरंभ से अंत तक सभी में उत्साह एवं प्रसन्नता बनी रही। इसका दूसरा चरण आगामी 10 अप्रैल को होने जा रहा है,  जिसका मेगा फाइनल 13 अप्रैल गुरुवार को विद्यालय परिसर में ही आयोजित होगा।
इस अवसर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, संध्यादेवी सिंघल, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सूर्यकान्त जी चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, स्कूल प्रशासक अनिल बाजपेयी, प्राचार्य शैलजा नायर, पिंकी खण्डेलवाल, सीमा श्रीवास्तव, उपप्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, तामेश्वरी साहू, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

CG : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, निजी वीडियो वायरल; महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती को शादी का…

4 seconds ago
CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

CG : संघर्ष पर जीत की उड़ान : दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में संभाग में मारी बाजी…

कोण्डागांव । कठिन संघर्ष और अटूट हौसले के दम पर कोण्डागांव की श्रवण दिव्यांग बेटी…

4 minutes ago
CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

CG : पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर…

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ…

8 minutes ago
CG : ई-केवाईसी में लापरवाही, बस्तर के 81 हजार से ज्यादा राशन हितग्राहियों पर संकट…

CG : ई-केवाईसी में लापरवाही, बस्तर के 81 हजार से ज्यादा राशन हितग्राहियों पर संकट…

जगदलपुर । बस्तर जिले में राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी नहीं कराना अब भारी पड़…

12 minutes ago
CG : इंश्योरेंस क्लेम में कमीशन मांगने का आरोप, नारायणपुर में टीआई गिरफ्तार…

CG : इंश्योरेंस क्लेम में कमीशन मांगने का आरोप, नारायणपुर में टीआई गिरफ्तार…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस और इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के…

20 minutes ago
राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

राजनांदगांव : विशेष लोक अदालत के माध्यम से 38 मामलों का किया गया निपटान…

217 मामलों की सुनवाई की गई राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य…

27 minutes ago