कोण्डागांव । कठिन संघर्ष और अटूट हौसले के दम पर कोण्डागांव की श्रवण दिव्यांग बेटी शिवबती ने तीरंदाजी में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। उनकी उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।
शिवबती का बचपन बेहद कठिन परिस्थितियों में बीता। माता-पिता को कम उम्र में खोने के बाद उनका पालन-पोषण बालिकागृह कोण्डागांव में हुआ, जहां उन्हें शिक्षा के साथ सुरक्षित वातावरण मिला। उनकी खेल प्रतिभा को पहचानते हुए आईटीबीपी के प्रशिक्षकों ने विशेष प्रशिक्षण दिया, जिससे उनकी प्रतिभा और निखरती गई। बाद में उनका चयन खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भी हुआ।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने उन्हें आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध कराए, जिससे नियमित अभ्यास में मदद मिली। लगातार मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर शिवबती ने संभाग स्तर पर पहला स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
शिवबती की सफलता आज जिले की बेटियों, विशेषकर दिव्यांग बच्चों के लिए प्रेरणा बन गई है। जिला प्रशासन और बाल कल्याण परिषद ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अब पूरे जिले की निगाहें राज्य स्तर पर उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…