राजनांदगांव : गायत्री महायज्ञ का किया गया आयोजन…
राजनांदगांव , डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम परना में श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लेकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी ने विधिवत पूजा-अर्चना किया। यज्ञाचार्यों के द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच पांच कुंडों में हवन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर परिवार, समाज व राष्ट्र की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की। गांधी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है जो वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों व संस्कारों को मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों की आवश्यकता है। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, पार्षद कोमल साहू, आदित्य श्रीमाल जानी, सरपंच चरण भूवार्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने के उद्देश्य…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले को तकनीकी विकास, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर स्थित संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में उत्पन्न…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के गांधी हाल में पुण्य श्लोका…
रायपुर सुशासन केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का दायित्व है कि…