राजनांदगांव : गौ माता के सम्मान में शिवसेना का उपवास, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन…
राजनांदगांव | गौवंश की रक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए शिवसेना ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत राजनांदगांव में प्रदर्शन किया। शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव कमल सोनी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने जिला कलेक्टोरेट के समक्ष एक दिवसीय उपवास धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम की शुरुआत पिंजरापोल गौशाला में गौ माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर बैठकर गौ रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान शिवसेना ने गौ रक्षा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जुटाए गए आमजन के समर्थन को भी ज्ञापन के साथ संलग्न किया। प्रदेश सचिव कमल सोनी ने प्रदेश में बढ़ती गौ तस्करी और गोहत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन से मांग की कि गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए।
गौठानों को व्यवस्थित गौशालाओं में बदलकर वहां कलेक्टर दर पर गौ सेवकों की नियुक्ति की जाए। गौ तस्करी में शामिल वाहनों को तत्काल राजसात किया जाए। धरने में दुर्ग संभाग प्रमुख राकेश श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष आकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भोपाल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…
इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश की औद्योगिक…
भोपाल आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने तथा…
रायपुर मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…