Home » राजनांदगांव : चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

राजनांदगांव : चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

01/12/2023

राजनांदगांव डोंगरगढ़ के रेलवे चौक में चाकू लहरा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रहमान खान (29) चौक में चाकू लहराकर आसपास के लोगों को डरा धमका रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।

Leave a comment