राजनांदगांव , अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ राजनांदगांव के द्वारा सोनारपारा स्थित श्रीराम जानकी बाला बाबा मंदिर में जगतगुरु श्रीश्री1008 आचार्य रामानंदाचार्य स्वामी की 726 जयंती महोत्सव मनाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी, प्रदेश सचिव लाल जेके वैष्णव, डोमन दास वैष्णव, जिला प्रभारी निखिल वैष्णव, जिला संयोजक विवेक त्रिपाठी, नगर संघ चालक शिव श्रीवास्तव, पार्षद शैंकी बग्गा उपस्थित थे।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार ने बताया कि जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी ने 700 वर्ष पूर्व ही छुआछूत का विरोध करते हुए जाति-पाति पुछै नहीं कोई, हरि को भजै सो हरि का होई का उदघोष किया। कार्यक्रम में निखिल वैष्णव, विवेक त्रिपाठी, दिलीप कुमार वैष्णव, गिरीश परिहार ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव ज्ञानेश्वर वैष्णव ने किया।
वैभव निर्वाणी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भोला दास वैष्णव, आकाश शर्मा, शिवकुमार सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, रुपमति निर्वाणी, रितु श्रीवास्तव, कनकलता, मीराबाई विश्वकर्मा, नेहा यादव, अनिल नागवंशी, अरुण भास्कर, मोहंती निर्वाणी, सरस्वती यादव, विष्णु सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।
रायपुर । राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला…
बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या की साजिश मामले में पुलिस को बड़ी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे दुर्ग और बेमेतरा जिले के…
राजनांदगांव , डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम परना में श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच…
राजनांदगांव | स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पहुंची टीम रोजाना वार्डों में पहुंचकर लोगों का फीड…
राजनांदगांव , जिलेभर में विभिन्न प्रकार की संस्था और ट्रस्ट के माध्यम से किसान सरकारी…