सूरजपुर. जिले से स्कूली छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है. 10वीं कक्षा की छात्रा ने मंगलवार को परीक्षा देकर घर लौटने के बाद मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि छात्रा ने मोबाइल से पैसे का लेन-देन किया था, जिसे लेकर उसकी मां ने फटकार लगाई थी.
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका स्वामी आत्मानंद स्कूल के 10वीं कक्षा की छात्रा थी. स्कूल से परीक्षा देकर छात्रा घर लौटी और मां के मोबाइल से पैसे का लेन-देन किया, जिसे लेकर उसकी मां ने सवाल जवाब किया. बाद में फटकार लगाते हुए समझाइश दी. गुस्से में छात्रा ने अपना कमरा बंद कर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि कक्षा 9वीं की छात्रा है.
मोबाइस से पैसे ट्रांसफर करने को लेकर परिजनों से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…