राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …
राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, सामाजिक प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों द्वारा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम के तहत दोपहर 4 से 5 बजे के बीच जिला कार्यालय परिसर स्थित डॉ. बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा के सामने एकत्र होकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा 10 जून 2025 को राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की जाएगी। इस संबंध में राज्यपाल से आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
यह जानकारी एस.के. भालाधरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण पत्र से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान और संबंधित आदेशों के क्रियान्वयन की मांग को लेकर यह पहल की जा रही है।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…