छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण

– डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पेण्ड्री, अन्यानवागांव, खैरा, खुड़मुड़ी में हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण के संबंध में ली जानकारी


राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पेण्ड्री, अन्यानवागांव, खैरा, खुड़मुड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ ने योजनांतर्गत स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों के हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर संपूर्ण किस्त की राशि अतिशीघ्र प्राप्त करने कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम में जिन हितग्राही द्वारा आवास निर्माण कार्य सबसे पहले पूर्ण किया जाएगा, उनको सम्मानित किया जाएगा। जिन पर हितग्राहियों ने आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह द्वारा योजना से संबंधित अधिकारियों को हितग्राहियों से समन्वय कर लगातार आवास निर्माण की देखरेख एवं निगरानी करने तथा हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद पंचायत स्तर के नोडल अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तर में आवास पूर्णता में विशेष योगदान देने वाले सरपंच, सचिव रोजगार सहायक, महिला स्वसहायता समूह को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ दिव्या ठाकुर, आवास प्रभारी जिला समन्वयक, आवास समन्वयक, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, क्षेत्र के आवास नोडल अधिकारी, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

2 minutes ago
CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…

5 minutes ago
CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा रायपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

8 minutes ago
CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

कोरबा। शक्ति मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक…

14 minutes ago
CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने किया…

14 minutes ago
CG : कोरिया में अवैध रेत-ईंट परिवहन मामले में मिनी हाईवा समेत 9 वाहन जब्त

CG : कोरिया में अवैध रेत-ईंट परिवहन मामले में मिनी हाईवा समेत 9 वाहन जब्त

रायपुर, खनिजों के परिवहन के विरूद्ध कोरिया जिले में जारी जांच पड़ताल एवं कार्रवाई के…

22 minutes ago