रायपुर, खनिजों के परिवहन के विरूद्ध कोरिया जिले में जारी जांच पड़ताल एवं कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग ने मिनी हाईवा सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया है। बैकुंठपुर और पटना क्षेत्र में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान इन वाहनों को बिना वैध अनुमति रेत और ईंट का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जब्त वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना बैकुंठपुर और पटना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 की धारा 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जांच पड़ताल का अभियान चलाया जा रहा है।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…