cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

– मरीजों के उपचार सेवाएं निरंतर जारी
– मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिलर प्लांट में किया जा रहा सुधार कार्य
राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव में 19 अप्रैल 2026 से चिलर प्लांट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण अस्पताल में मरीजों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से मरीजों की सुविधा हेतु एनआईसीयू, आईसीयू एवं ब्लड बैंक में अस्थायी रूप से टावर एसी की व्यवस्था की गई है, ताकि उपचार कार्य प्रभावित न हो। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि चिलर प्लांट की खराबी से अब तक किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है और ऐसी कोई संभावना भी नहीं है। तकनीकी समस्या के निराकरण के लिए लोक निर्माण विभाग तथा डैकिन कंपनी के कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि शीघ्र ही चिलर प्लांट को दुरूस्त कर सामान्य व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *