राजनांदगांव : जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

– जिले में 37720.3 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण, किसानों को 33364.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण
– जिले में 10805.58 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 10276.16 क्विंटल बीज का किया गया वितरण

राजनांदगांव। जिले के मेहनतकश कृषक खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए है, ताकि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 203-6-1024x683.jpeg

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 37720.3 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 73.21 प्रतिशत है। जिसमें यूरिया 12398.7 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 7078.1 मीट्रिक टन, डीएपी 4809.3 मीट्रिक टन, एनपीके 9727.1 पोटाश 3707.2 मीट्रिक टन है। अब तक किसानों को 33364.4 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 11168.8 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 5827.5 मीट्रिक टन, डीएपी 4191.4 मीट्रिक टन, एनपीके 9219.1 पोटाश 2957.7 मीट्रिक टन है।

किसानों को 4355.9 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 1229.9 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1250.7 मीट्रिक टन, डीएपी 617.9 मीट्रिक टन, एनपीके 508 मीट्रिक टन, पोटाश 749.4 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10805.58 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 10276.16 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 529.42 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 10781.90 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 10260.50 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 521.40 क्विंटल धान का वितरण शेष है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

2 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

3 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

3 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

3 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

3 hours ago