CG : पॉवर कंपनी सेईडी (प्रोजेक्ट) ज्योति नंनौरे सहित 5 कर्मियों की विदाई…

रायपुर  ।  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर पर ऊर्जा सचिव एवं अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन) डॉ. रोहित यादव द्वारा ईडी (प्रोजेक्ट) ज्योति नंनौरे को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एम.डी. (जनरेशन)  एस.के.कटियार, एम.डी.(ट्रांसमिशन)  राजेश कुमार शुक्ला एवं एम.डी. (डिस्ट्रीब्यूशन)  भीम सिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।


इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि नंनौरे ने पॉवर कंपनी में चार दशकों तक डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के विद्युत विकास में बहुमूल्य योगदान दिया हैं। उनके योगदान से पॉवर कंपनी ने महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त किया हैं जिससे ट्रांसमिशन कंपनी के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को गति मिली और समय पर कार्य पूर्ण करने का कीर्तिमान स्थापित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त ईडी नंनौरे ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।


पॉवर कंपनी के भारप्रेषण केन्द्र में आयोजित एक अन्य विदाई कार्यक्रम में खेदामारा, भिलाई से सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता  किशोर कुमार जंघेल, कार्यपालन अभियंता (कर्मशाला) संभाग से भृत्य मीरा चौरसिया तथा रायपुर से मुख्य सुरक्षा अधिकारी  रविकांत साहू एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक  पुरूषोत्तम लाल गुप्ता को सेवानिवृत्ति उपरांत देय हितलाभों के साथ अभिनंदन किया गया एवं भावभीनी विदाई दी गईं।


विदाई समारोह में डायरेक्टर  आर.ए.पाठक, कार्यपालक निदेशक के.एस.मनोठिया,  एमएस चौहान,  वीके दीक्षित, सीएल नेताम,  मनीष गुप्ता, मुख्य अभियंता शारदा सोनवानी,  संजय तिवारी,  के.बी.पात्रे,  अब्राहम वर्गीज,  सुभाष शर्मा, चंद्रकला गिडवानी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित सीएमओ  एच.एल.पंचारी थे। संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक(जनसंपर्क)  उमेश कुमार मिश्र एवं प्रबंधक(जनसंपर्क)  गोविंद पटेल द्वारा किया गया।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

4 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

4 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

5 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

5 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

5 hours ago