राजनांदगांव । राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज की जूनियर रेसीडेंट महिला चिकित्सक की सोमवार को हृदयघात से मौत हो गई। महिला चिकित्सक रोज की तरह नियमित ड्यूटी के लिए घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी में थी। उसी दौरान सीने में दर्द हुआ और कुछ सेकंड में ही वह घर के सामने गिर पड़ी। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले महिला चिकित्सक ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय गौरीनगर की रहने वाले दीपक ठाकुर की 29 साल की बेटी भाविका ठाकुर मेडिकल कॉलेज में बतौर जूनियर रेसीडेंट कैजुअल्टी में पदस्थ थीं।
आज सुबह निर्धारित समय पर वह अपने घर से मेडिकल कॉलेज जाने की तैयारी कर रही थी। अचानक उसे सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई। इस दौरान वह घर के सामने ही गिर पड़ी। परिजन भाविका को मेडिकल कॉलेज ले जाने निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि भाविका ने एमबीबीएस स्थानीय मेडिकल कॉलेज से ही किया। हाल ही में उसका पीजी कोर्स के लिए भी चयन हुआ था। एमबीबीएस की डिग्री लेने के पश्चात वह मेडिकल कॉलेज में ही संविदा पर कार्यरत थी। भाविका के पिता एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य हैं।
कुछ साल पहले भाविका की माता स्व. माधुरी ठाकुर का भी असमय निधन हो गया था। माधुरी ठाकुर भी जिला चिकित्सालय में लैब टेक्निशियन के पद पर पदस्थ थी।
चिकित्सक भाविका ठाकुर के निधन से स्वास्थ्य महकमे में शोक का माहौल है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. पवन जेठानी, डॉ. प्रकाश खूंटे, डॉ. धनंजय ठाकुर, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष पीसी जेम्स, सतीश पदम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि देते शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया लोक भवन मंदिर में प्रदेशवासियों…
आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…