– ग्राम पंचायतों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण
– स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त गांव बनाने सरपंचों-सचिवों ने लिया संकल्प
मोहला । ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभाकक्ष में सोमवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 विषय पर सरपंचों एवं ग्राम पंचायत सचिवों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यशाला में ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की नवीन व्यवस्थाओं, कानूनी प्रावधानों तथा ग्राम स्तर पर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक निपटान की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
सीईओ जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी प्रियंवदा रामटेके ने कहा कि ग्रामों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का कड़ाई से पालन आवश्यक है। उन्होंने घर-घर से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे के पृथक संग्रहण, कम्पोस्ट निर्माण, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। कार्यशाला में पंचायतों की भूमिका, जनजागरूकता अभियान, स्वच्छता समितियों के गठन, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा समुदाय की सहभागिता को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का सफल क्रियान्वयन जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सरपंचों एवं सचिवों ने अपने-अपने ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार कर नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर वॉटरएड के जिला समन्वयक राजू राठौर, विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


आरंग/रायपुर. नगर पालिका परिषद आरंग में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी…
दुर्ग. सरल लेकिन सख्त मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में एक बार फिर से कड़ा…
गाँव के द्वार पहुँची डिजिटल सरकार : बड़ेकनेरा का ‘सेवा सेतु’ मॉडल बना ग्रामीण सुशासन…
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री…
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था कानूनी संरक्षण: अधिकारों की…
- नशा मुक्ति थीम के साथ आयोजित हुआ शिविर, 1224 आवेदन हुए प्राप्त - समाधान,…