राजनांदगांव : टंकियां बनी, पाइपलाइन बिछी पर गांवों में पानी की किल्लत…

जोंधरा , छुरिया विकासखंड के आश्रित ग्राम जोंधरा सहित क्षे़त्र के ग्राम मरकाकसा, चिखलाकसा, ऊंचईपुर, दानीटोला, सीताकसा, तुर्रेगढ़, आयबांधा, बीरूटोला, नवांगांव, मन्होरा साल्हे, सल्हईटोला, पांगरी, पांगरीखुर्द, पथर्री, मोहगांव, गुण्डरदेही, और कलडबरी में इन दिनों पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। अभी से ग्रामीण प्रातः चार बजे उठकर पानी की भरपाई कर रहे हैं, जब मार्च में ये स्थिति है तो अप्रैल सहित गर्मी के अन्य माह की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

इस स्थिति को देखते हुए इन ग्रामों के लिए पेयजल की स्थिति को सामान्य बनाने के लिए शासन द्वारा 7-8 वर्ष पूर्व समग्र जल प्रदाय योजना की स्वीकृति की गई थी, जिसका मूल उद्देश्य मोंगरा जलाशय से इन ग्रामों में पानी की आपूर्ति करना था। साल 2024 में इन ग्रामों में पानी की टंकी बनना प्रारंभ हुआ, सब ग्रामों में पानी की टंकियां बनकर तैयार है और साथ ही पाइप लाइन भी बिछा दी गई है, बावजूद इसके अबतक इन टंकियो में पानी की सप्लाई नहीं की जा सकी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मनमानी के कारण ही आज तक इन ग्रामों को पानी की किल्लत हो रही है।

विदित हो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम में टंकी निर्माण और पाइप लाइन का ठेका दिया गया था, बावजूद इसके इन ग्रामों से पानी मीलों दूर है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हृदयराम चन्द्रवंशी, सरपंच वंदिता उकै, सरपंच चन्द्रकला, सरपंच उमा ठाकुर आदि ने शीघ्र ही समग्र जल प्रदाय योजना को चालू करने की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर मेट्रो को मिलेगा रफ्तार का नया ट्रैक, अब 6 नहीं 17 किमी तक दौड़ेगी ट्रेन; बढ़ेंगे यात्री

इंदौर   मेट्रो अपने संचालन के दूसरे साल में एक बड़े विस्तार की तरफ बढ़ रही…

25 minutes ago
जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

2 hours ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

10 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

10 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

10 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

10 hours ago